पोखरण हमारा वह इतिहास है, जिसे याद कर हर भारतीय खुद को सम्मानित महसूस करेगा..!
अटल बिहारी वाजपेयी को अबतक के हुए भारत के सभी प्रधानमंत्रियों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है. उनकी नीति, बोलने का लहजा, विरोधियों से संवाद के तरीके सबसे अलग और सबसे जुदा होते थे. उनमें इतनी आत्मीयता होती थी की विपक्षी भी मंत्रमुग्ध हो जाते थे। 11 मई 1998 को पोखरन में दूसरा परमाणु परीक्षण किया गया था . ये परीक्षण इसलिए अहम था क्योंकि इसने पूरी दुनिया के सामने भारत की छवि को बदल कर रख दिया था . उस दिन दुनिया ने समझा कि भारत तेजी से उभरता ताकत है . और इसके सूत्रधार कोई और नहीं बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ही थे। भारत के लिए यह परमाणु परीक्षण इतना आसान भी नहीं था क्योंकि अमेरिका हर पल नजर लगाए बैठा था. लेकिन बेहद चालाकी से भारतीय वैज्ञानिक और सेना ने इस काम को अंजाम दिए। इससे पहले 1974 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत के पहले परमाणु परीक्षण के लिए हरी झंडी दे दी। इसके लिए बी स्थान चुना गया था राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित छोटे से शहर पोखरण के निकट का रेगिस्तान और इस अभियान का नाम दिया गया मुस्कुराते बुद्ध। इस नाम को...